Amazing Taste of Soya Chaap: अलीगढ़ की सोया चाप का स्वाद लाजवाब, मिलेंगी कई वैरायटी

Door Ka Tandoor

Amazing Taste of Soya Chaap रामघाट रोड पर एडीए कार्यालय के सामने फूड जोन तो इसके लिए प्रसिद्ध हो चुका है। शायद ही आसपास के किसी जिले में इतनी संख्या में चाट-पकौड़ी की ढकेल -खोमचे मिलेंगे जितने यहां होते हैं। इन्हीं में एक खास ढकेल हैं सोया चाप की।

 

Door Ka Tandoor

 

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। चटपटा खाने की बात हो तो अलीगढ़ की चर्चा के बिना पूरी नहीं होती। यहां के लोग चटोरे हैं। चटपटा खाने के शौकीन हैं। यही वजह है कि आप किसी तिराहे-चौराहे से गुजरेंगे चाट-पकौड़ी की दुकानें और खोमचे नजर आ जाएंगे। रामघाट रोड पर एडीए कार्यालय के सामने फूड जोन तो इसके लिए प्रसिद्ध हो चुका है। शायद ही आसपास के किसी जिले में इतनी संख्या में चाट-पकौड़ी की ढकेल -खोमचे मिलेंगे, जितने यहां होते हैं। इन्हीं में एक खास ढकेल हैं सोया चाप की। हो सकता है कि आपने सोया चाप अन्य स्थानों पर खाई हो, पर फूड जोन में शिव चंद्रन के हाथ की बनी सोया चाप का स्वाद लाजवाब है।

डेढ़ साल में ही दुकान हो गई खास

शिव चंद्रन मूलरूप से नेपाल के हैं। वे रोजगार की तलाश में कई साल पहले दिल्ली गए थे। वहां गीता कालोनी में सोया चाप की दुकान पर काम किया। यहीं सोयाचाप बनाना सीखा। डेढ़ साल पहले अलीगढ़ आ गए। सोया चाप दिल्ली से हर रोज मंगाते हैं। यहां इसको पहले खाद्य तेल में तला जाता है। इसके बाद ग्रेवी तैयार करते हैं। इसकी रेसिपी महत्वपूर्ण होती है। 15 मसालों के साथ ग्रेवी को बनाया जाता है।

AmazingTaste of Soya Chaap

मसालों का संतुलन ही इसकी खासियत है। सोया चाप को ग्रेवी व चटनी के साथ परोसा जाता है। हाफ प्लेट 120 रुपये की होती है। इसमें चार चाप होती है। फुल प्लेट 180 रुपये की होती है। इसमें आठ चाप होती हैं। इसके स्वाद का ही कमाल है कि डेढ़ साल में ही दुकान की खास पहचान हो गई है।

शिव चंद्रन के हाथों बनी सोया चाप लाजवाब होती है। अक्सर परिवार के साथ हम खाने के लिए यहां आते हैं। चटनी व ग्रेवी स्वादिष्ट होती है।

नितिन कुमार, हलवाई खाना

सोया चाप दिल्ली का प्रसिद्ध व्यंजन है। अब अपने शहर में मिलने लगा है। शिव चंद्रन के हाथ की बनी सोया चाप पूरे परिवार को पसंद है।

Door Ka Tandoor franchise 2026

Looking for a franchise investment opportunity?